मेन्यू

योग

“योग सबसे बहुमूल्य विरासत है। यह आज की आवश्यकता है और कल की संस्कृति।”
योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने का साधन है। वर्तमान में योग को व्यायाम और ध्यान के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। योग शरीर, मन और ऊर्जा के स्तर पर काम करता है।
प्रतिभास्थली में छात्राओं को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के योग आसन सिखाये जाते हैं।
जो मन और शरीर को आराम देने, दिन-प्रतिदिन जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं, तथा बढ़ती उम्र की बच्चियों को मजबूत मांसपेशियां, लचीलापन और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। योग अभ्यास से छात्राएं मन की चंचलता पर नियंत्रण, संतुलन, धैर्य और चेतना जैसे गुणों का विकास कर रही हैं।