संपर्क सूत्र

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ रामटेक
कन्या आवासीय विद्यालय
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,
रामटेक, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र)
Phone: 94057077819561681456
Email: pratibhasthali3@gmail.com
सी.बी.एस.ई. क्रमांक: 1130691 यू-डायस कोड: 27090614820

सुविचार

उड़ना भूली
चिड़िया सोने की तू
उठ उड़ जा।

दायित्व भाव
कंधो पर आते शक्ति
सो न सकती।

-आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज

समाचार और घटनाक्रम

भारत की तपोवन की परंपरा जो गुरुकुलों में पनपी थी, उस विलीन होती परंपरा को युगानुकूल ढालकर जैनाचार्य १०८ आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने पुनः प्रतिष्ठित किया है, जिसकी फलश्रुति है – ‘‘प्रतिभास्थली’’

अद्वितीय कन्या आवासीय शिक्षण संस्थान

यहाँ शिक्षा अर्थोपार्जन के उद्देश्य से नहीं अपितु जीवन को संस्कारित, सफल तथा सुखमय बनाने की क्षमता प्रदान करने, जीवन को जीवनोन्मुखी, विकासोन्मुखी, निर्माणोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से दी जाती है।

यहाँ समस्त शिक्षिकाएं बालब्रह्मचारिणी, विदूषी, प्रशिक्षित, कर्मठ, जीवन व शिक्षा के लक्ष्यों के प्रति सचेत, छात्राओं के  उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु अपनी निःस्वार्थ सेवाएं अहर्निश प्रदान कर रही हैं।

सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त यह संस्थान भारतीय शिक्षा के उस प्राचीन वट वृक्ष को पुनः जीवंत रूप देने की ओर अग्रसर है ।

कौशल-प्रशिक्षण

हथकरघा

हथकरघा- स्वावलंबी स्वाश्रित जीवन, रचनात्मकता, उद्यमशीलता एवं जीवंत भारतीय संस्कृति का संरक्षण

हस्तशिल्प

हस्तशिल्प आत्मविश्वास, सृजनशीलता एवं रचनात्मकता आदि गुणों का पोषण करता है।

योग

योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने का साधन है।